स्थापना दिवस पर धरने पर बैठे कांग्रेस नेता

एनबीटी न्यूज, मुरादनगर: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी के स्थापना दिवस को संविधान बचाओ दिवस के तौर पर मनाया। कांग्रेस के नगर अध्यक्ष श्रीपाल सिंह, पीसीसी सदस्य अभय त्यागी राजू, जिला महासचिव जनार्दन निम्मी आदि मेरठ रोड हाइवे स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क में धरने पर बैठे। अभय ने बताया कि शीर्ष नेतृत्व के आदेश पर पूरे देश में शनिवार को कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। राष्ट्रीय मुख्यालय पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, असम में राहुल गांधी, लखनऊ में प्रियंका गांधी सहित पार्टी के आला नेता देशभर में शांतिपूर्ण धरने पर बैठे। उन्होंने कहा कि मुरादनगर में धरना सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक दिया गया। अभय त्यागी ने बताया कि केंद्र सरकार एनआरसी, एनपीआर व नागरिकता संशोधन कानून लागू कर नागरिकों का मौलिक अधिकार छीनने का प्रयास कर रही है।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *