हापुड़ में अवैध निर्माण के खिलाफ कल से कार्रवाई

Bएनबीटी न्यूज, हापुड़ :B हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने जिले में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि 30 दिसंबर को हापुड़ और 9 जनवरी को पिलखुवा में कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए एचपीडीए के सक्षम अधिकारी ने डीएम अदिति सिंह और एसपी को पत्र लिखकर पुलिस बल की मांग की है। सक्षम अधिकारी निरंकार सिंह तोमर ने बताया कि हापुड़ शहर और पिलखुवा क्षेत्र में लोगों को नोटिस जारी किया गया था, लेकिन किसी ने भी नक्शा पास नहीं कराया है। अब उनके खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *