गोंडा में तेरहवीं खाकर लौट रहे तीन लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत

गोण्डा
यूपी के गोंडा जिले में तेरहवीं खाकर स्कॉर्पियो गाड़ी से लौट रहे 3 लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना शनिवार देर शाम की है। उधर, एक अन्‍य दुर्घटना में एक ट्रक के चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई।

पहली घटना में साकीपुर गांव से तेरहवीं खाकर वापस अपने घर जा रहे स्कार्पियो सवार 6 लोगों की गाड़ी ढेमवा चौकी के पास अचानक सड़क किनारे गड्ढे में चली गई। हादसे में जनपद अयोध्या के रुदौली थाना क्षेत्र के अहिरौली के निवासी मोहम्‍मद अरशद (23) पुत्र बकरीदी, लक्ष्मी (17) पुत्री धर्मराज और लक्षना (22) पुत्री राम उजागिर की मौके पर मौत हो गयी।

स्कार्पियो में सवार तीन अन्य लोगों को काफी चोट आई है। उन्हें हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहीं एक अन्‍य घटना में नवाबगंज से कटरा शिवदयालगंज मार्ग पर दुल्लापुर रेलवे ट्रैक के पास कटरा से आ रहे एक ट्रक के चपेट में आने से 40 साल के अधेड़ की मौके पर मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

इस घटना के समबन्ध में कोतवाल भानूप्रताप सिंह ने बताया कि दुल्लापुर के पास ट्रक की चपेट में आने से मारे गए अधेड़ की पहचान अभी नहीं हो पाई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जाएगा।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *