ग्रेनो में 4 डिग्री तक पहुंचा तापमान

एनबीटी न्यूज, ग्रेनो: कड़ाके की ठंड से लोग बेहद परेशान हैं। दिनभर शीतलहर चलने से लोगों को गलन का एहसास हो रहा है। रविवार को करीब 11 बजे सूर्य देवता के दर्शन होने पर लोग घरों से निकलकर बाहर बैठे। शहर में कई जगह लोग अलाव से तापते नजर आए। रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 4 डिग्री और अधिकतम तापमान 12 डिग्री रेकॉर्ड किया गया। शाम होते ही व्यस्त दिखने वाले मार्गों पर भी सन्नाटा पसर गया। शीत लहर के प्रकोप से लोग परेशान हैं। घरों से निकलने के लिए सोचना पड़ रहा है। कड़ाके की ठंड के चलते शहर के कुछ स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है, हालांकि कुछ स्कूल अभी खुल रहे हैं। इससे बच्चों को बेहद परेशानी हो रही है।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *