कार्ड क्लोन कर खाते से उड़ाए 8 हजार रुपये

Bएनबीटी न्यूज, लोनी : Bडेबिट कार्ड को क्लोन कर साइबर ठगों ने शनिवार रात एक युवक के खाते से 8 हजार रुपये उड़ा लिए। पीड़ित को फोन पर मेसेज आने के बाद ठगी की जानकारी हुई। ट्रॉनिका सिटी थाना प्रभारी रमेशचंद राणा ने बताया कि मामले को साइबर सेल के पास भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, दौलतनगर कॉलोनी में शाबिर परिवार के साथ रहते हैं। वह ट्रॉनिका सिटी की एक फैक्ट्री में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि वह शनिवार रात फैक्ट्री से आकर घर में सो गए थे। फोन उनके पास था। रविवार सुबह उन्हें फोन पर 2 मेसेज आए हुए थे। इससे पता चला कि उनके खाते से 8 हजार रुपये कटे थे।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *