घर के बाहर टहल रहे युवक से छीना मोबाइल

Bएनबीटी न्यूज, लोनी : Bबॉर्डर थाना एरिया में बेहटा हाजीपुर कॉलोनी में बाइक सवार 2 बदमाशों ने शनिवार रात एक युवक से मोबाइल लूट लिया। पीड़ित ने मामले में पुलिस से शिकायत की। एसएचओ शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि थाने पर तहरीर नहीं आई है।

जानकारी के अनुसार, बेहटा हाजीपुर कॉलोनी में राकेश शर्मा परिवार के साथ रहते हैं। वह साहिबाबाद की एक फैक्ट्री में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार रात वह घर के बाहर टहल रहे थे। इसी दौरान उनके एक रिश्तेदार का फोन आया। वह फोन पर बात कर रहे थे, तभी पीछे से आए बाइक सवार 2 बदमाशों ने उनका मोबाइल छीन लिया।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *