सीएए और एनपीआर को लेकर जागरूकता फैलाई भाजपा

Bएनबीटी न्यूज, गाजियाबाद : Bनागरिकता संशोधन कानून और एनपीआर लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए भाजपा जन जागरण अभियान चलाने जा रही है। अभियान के तहत कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को सही जानकारी देंगे। लोगों को समझाया जाएगा कि इनसे भारत में रहने वाले किसी भी वर्ग और धर्म के लोगों को नुकसान नहीं है। अभियान की रूपरेखा तय करने के लिए भाजपा राजनगर मंडल की ओर से भागीरथ पब्लिक स्कूल में बैठक भी की गई। इसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता चंद्रमोहन शर्मा ने बताया कि सीएए भारत के किसी भी वर्ग के खिलाफ नहीं है। हमें जनजागृति के साथ इस अभियान को लोगों के घर-घर तक पहुंचाना है। कांग्रेस, सपा, बसपा के भ्रम फैलाने की स्थिति को जड़ से समाप्त करना है। महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि समाज में भाईचारा समाप्त करके राजनीति करने वालों का भंडाफोड़ करने के लिए हम लोगों को जागरूक करेंगे। बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता, प्रदेश-क्षेत्र के पदाधिकारी, महानगर पदाधिकारी, पार्षद, पूर्व पार्षद समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *