पड़ोसन को नहीं दिया मोबाइल तो युवती का सिर फोड़ा

एनबीटी न्यूज, मुरादनगर : शहर की नया नूरगंज कॉलोनी में रविवार दोपहर पड़ोसी महिला को मोबाइल न देना एक युवती को काफी महंगा पड़ा। महिला ने ईंट मारकर युवती का सिर फोड़ दिया। युवती ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नया नूरगंज कॉलोनी निवासी इंतजार परिवार सहित रहता है। उसकी पुत्री सायना से रविवार दोपहर 1 बजे के आसपास पड़ोसी महिला ने मोबाइल मांगा। सायना ने महिला को मोबाइल देने से इंकार कर दिया। इसको लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते बात इतनी बिगड़ी कि महिला ने पहले तो सायना के साथ जमकर मारपीट की और फिर ईंट मारकर सिर फोड़ दिया। गंभीर हालात में युवती को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है। युवती ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर आरोपी महिला की तलाश शुरू कर दी है।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *