मलेशिया में मशीन में फंसने से एक नेपाली मजदूर की मौत

कुआलालंपुर, 30 दिसंबर (एएफपी) मलेशिया के मलक्का राज्य में सोमवार को मांस तैयार करने वाली मशीन में फंसने से एक नेपाली मजदूर की मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मलक्का अग्निशमन विभाग के जुलखैरानी रमली ने एएफपी को बताया कि मस्जिद तनह के पास एक मांस प्रसंस्कृत करने वाले कारखाने में यह घटना हुई। उन्होंने कहा, “पीड़ित 47 वर्षीय मजदूर तीन अन्य मजदूरों के साथ मशीन पर काम कर रहा था जब अचानक मशीन चालू हो गई।” जुलखैरानी ने कहा कि व्यक्ति की कमर का हिस्सा मशीन की चपेट में आया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। अधिकारियों को व्यक्ति के शरीर को मशीन से निकालने के लिए लगभग तीस मिनट लगे। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है। त्वरित टिप्पणी के लिए मलेशिया स्थित नेपाली दूतावास से संपर्क नहीं हो सका। एएफपी यश पवनेशपवनेश

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *