12वीं के छात्रों के झगड़े में युवकों को मारी थी गोली

वरिष्ठ संवाददाता, साहिबाबाद

राजेंद्र नगर सेक्टर-2 में युवकों को गोली मारने के मामले में पुलिस का दावा है कि उनके हाथ कुछ सुराग लगे हैं। जिससे बदमाशों की पहचान में मदद मिली है। जल्द ही वह आरोपितों को गिरफ्तार करेंगे। पुलिस की जांच में सामने आया है कि गोली 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले बच्चों के झगड़े चलाई गई थी। जिन दो युवकों को गोली लगी, वे आरोपितों के टारगेट नहीं थे।

सीओ साहिबाबाद राकेश मिश्रा ने बताया कि गोली चलने का मोटिव सामने आया है। उसे वैरिफाई किया गया है। मामले में कई लोगों से पूछताछ के बाद आरोपितों के बारे में जानकारी मिली है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। बता दें, 27 दिसंबर को राजेंद्र नगर सेक्टर-2 में चेतन और सुभाष के दो युवकों को गोली लगी थी। इसके बाद साहिबाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। हादसे के वक्त दोनों कार की खरीद-बिक्री का काम करने वाले अपने एक परिचित के साथ खड़े थे।

नाबालिग नहीं हैं हमलावर

पुलिस के अनुसार अभी तक की जांच मे सामने आया है कि जिस ऑफिस के पास चेतन और सुभाष खड़े थे, उस ऑफिस के मालिक के छोटे भाई, जो 12वीं कक्षा का छात्र है, उसका कुछ लोगों के साथ झगड़ा हुआ था। इसके बाद आरोपित उसे ही गोली मारने के लिए थे, लेकिन कई लोगों के साथ खड़े होने के कारण उन्होंने चेतन और सुभाष पर फायरिंग कर दी। हालांकि, हमला करने वाले नाबालिग नहीं हैं। इसके अलावा अन्य पॉइंट पर जांच की जा रही है।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *