
Bवस, गाजियाबाद : Bदुकान बंद कर घर की तरफ जा रहे कारोबारी के साथ भाटिया पुल पर 2 बाइक पर आए 4 बदमाशों ने मारपीट कर स्कूटी लूट ली। रविवार रात हुई घटना के बाद पीड़ित ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सिहानी गेट थाना प्रभारी गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार, गगन एन्क्लेव में रहने वाले वरुण बहल घंटाघर में कंबल की दुकान चलाते हैं। रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे वह दुकान बंद कर घर की तरफ आ रहे थे। उन्होंने बताया भाटियापुल पर चढ़ते ही 2 बाइक पर आए बदमाशों ने उन्हें रोका और फिर बिना कुछ बोले उनकी पिटाई शुरू कर दी। इससे पहले वह कुछ समझ पाते बदमाश उनकी स्कूटी लेकर फरार हो गए। उन्होंने शोर मचाकर मदद मांगी और पुलिस को सूचना दी।
Source: International