कोलकता गए मैनेजर के घर चोरी, मामला दर्ज

-क्रॉसिंग रिपब्लिक की अजनारा जेएनएक्स सोसायटी में 14वें फ्लोर पर रहते हैं पीड़ित श्यामल शील

-सोसायटी के गार्डों से पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

वस, क्रॉसिंग रिपब्लिक : हाईराइज सोसायटियों में हो रही चोरियां रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। क्रॉसिंग रिपब्लिक की अजनारा जेएनएक्स सोसायटी में 14वें फ्लोर पर रहने वाले मल्टीनैशनल कंपनी के प्रॉजेक्ट मैनेजर के घर पर चोरी हुई है। इस दौरान परिवार कोलकाता गया था। लौटने के बाद उन्हें इसकी जानकारी हुई जिसके बाद रविवार रात को मामले में विजयनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। थाना प्रभारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने के बाद गार्ड से पूछताछ की जा रही है। साथ ही सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।

नेक्टर टावर में 14वें माले पर रहने वाले श्यामल शील 20 दिसंबर को परिवार के साथ कोलकाता गए थे। उन्होंने बताया कि 26 दिसंबर को घर लौटे तो उनका हार्ड ड्राइव का कवर बाहर था। इसके बाद उन्होंने लॉकर चेक किया तो उसमें से एक हार और 1 हजार रुपये गायब थे। उन्होंने बताया कि सोसायटी मेंटिनेंस को जानकारी देने के बाद उन्होंने थाने में इस संबंध में शिकायत की। उन्होंने बताया कि बदमाश बालकनी की तरफ से घरों में आ रहे हैं। उन्होंने सोसायटी के वॉट्सऐप ग्रुप में ऐसे आने वाले 1 चोर को पकड़ने का फोटो देखा था।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *