माता-पिता को संभालने के लिए बेटे की मौत की नहीं दी जानकारी

वस, इंदिरापुरम

इजिप्ट के सड़क हादसे में हुई कार्डियोलॉजिस्ट संजय मित्तल की मौत के बाद परिवार में दुख का माहौल है। संजय मित्तल इंदिरापुरम की शिप्रा कृष्णा विस्टा सोसायटी में परिवार के साथ रहते थे। हादसे में उनकी मौत और परिवार के लोगों के घायल होने की सूचना से सोसायटी के लोग भी गमगीन है। हालांकि, सोसायटी में इस घटना के बारे में कोई बात नहीं रहा है, क्योंकि डॉक्टर के बुजुर्ग माता-पिता सोसायटी में रहते हैं। सोसायटी के ग्रुप से इस घटना के संबंध में डाली हुई जानकारी को भी डिलीट कर दिया गया है, ताकि उन्हें कोई जानकारी नहीं हो। लोगों ने बताया कि डॉक्टर अपने परिवार के साथ सोसायटी के ई-टावर में रहते थे। 28 दिसंबर को ही वह अपनी और बेटी के साथ इजिप्ट गए थे। जहां बस हादसे में उनकी मौत की सूचना आई। वह मिलनसार थे और बिजी रहने के बाद भी लोगों से मिलते थे। उनके साथ हुए हादसे से सोसायटी के लोग दुखी हैं। वह सब मिलकर उनके माता-पिता को संभाल रहे हैं। साथ ही उन्हें खबरों से दूर रखा जा रहा है।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *