पुलिस पर 2 लोगों को छोड़ने का आरोप

वस, गाजियाबाद : पुलिस पर राजनगर एक्सटेंशन की रिवर हाइट्स सोसायटी में 24 दिसंबर को प्राइवेट कंपनी के मैनेजर पर जानलेवा हमले के आरोपितों को छोड़ने का आरोप लगा है। इस संबंध पीड़ित ने सोसायटी के लोगों के साथ सोमवार को एसएसपी से शिकायत की जिसके बाद मामले में जांच का आदेश दिया गया।

सोसायटी में रहने वाले कुलदीप त्यागी ने बताया कि उनकी पार्किंग को डॉगी से गंदा करवाने के मामले में उन्होंने एक युवक को टोका था जिसके बाद उन पर जानलेवा हमला किया गया था। इस मामले में उन्होंने सिहानी गेट थाने में शिकायत के साथ 2 आरोपितों को पकड़कर दिया था, लेकिन पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया। अब केस को हल्का करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि वह इस मामले में सीओ सेकंड से मिल चुके हैं, लेकिन एक्शन नहीं लिया गया था।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *