केमिकल फैक्टरी में भीषण आग, एक मजदूर झुलसा

एनबीटी न्यूज, हापुड़

धौलाना थाना क्षेत्र के यूपीएसआईडीसी स्थित एक केमिकल फैक्टरी में भीषण आग लग गई। जिससे एक मजदूर झुलस गया, जबकि 19 मजदूरों की जान बाल-बाल बची। आग पर काबू पाने के लिए हापुड़, गाजियाबाद, नोएडा से फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। हादसे में एक करोड़ रुपये के नुकसान की आंशका है। मौके पर पहुंचे एसपी व अन्य अधिकारियों ने राहत कार्य का जायजा लिया।

जानकारी के अनुसार धौलाना के यूपीएसआईडीसी फेज-2 में दिल्ली निवासी पवन गुप्ता की एक केमिकल फैक्टरी है। सोमवार दोपहर वहां 20 मजदूर काम कर रहे थे। अचानक फैक्टरी में आग लग गई और मजदूरों में भगदड़ व चीखपुकार मच गई। 19 मजदूर किसी तरह से वहां से बाहर निकल आए, जबकि सपनावत निवासी एक मजदूर दुष्यंत आग में झुलस गया। लोगों ने उसे हॉस्पिटल में भर्ती करवाया।

आग की सूचना पर हापुड, नोएडा, गाजियाबाद से 6 फायरब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। एसपी संजीव सुमन, एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा, एसडीएम विशाल यादव ने भी घटना स्थल पर पंहुकर राहत कार्य का जायजा लिया। एसपी संजीव सुमन ने बताया कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। एक मजदूर घायल हुआ है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *