शॉर्ट सर्किट से टायर की दुकान में लगी आग

Bएनबीटी न्यूज, मुरादनगर : Bबस अड्डे पर टायर की दुकान में रविवार रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ी को काफी मशक्कत करनी पड़ी। दुकान मालिक ने बताया कि इस हादसे में उनका लाखों रुपये का माल जल गया। जानकारी के अनुसार, न्यू डिफेंस कॉलोनी निवासी योगेंद्र कुमार गर्ग की बस अड्डे पर टायर-ट्यूब की दुकान है। शनिवार रात वह दुकान बंद करके गए थे, लेकिन अचानक देर रात उनकी दुकान में शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग ने विकराल रूप ले रखा था। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। इसके बाद दमकल की गाड़ी ने आधे घंटे में आग पर काबू पाया।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *