RKM NEWS अपने सभी सुधि पाठको को नव वर्ष की पेश की बधाई

किसी शायर ने क्या  खूब कहा है….

न शब ओ रोज़ ही बदले हैं न हाल अच्छा है

किस बरहमन ने कहा था कि ये साल अच्छा है

इंसान के जीवन में सुख और दुख कभी खुसी कभी गम लगा ही रहता है ,अब इंसान को इस से सबक लेना है की अच्छे पालो से सबक ले और बुरे अनुभवों से नसीहते ,परन्तु मन चंचल है और मन की व्यथा कब कहा कैसे व्यक्त करनी है इस पर इन्सान का नियंत्रण होना भी आवश्यक है ,जिन्हें ये कला आ जाती है वही समाज की जिम्मेदारियों का निर्वहन अच्छे ढंग से कर पता है , मै राजेश कुमार मिश्रा  अपनी इन्ही विचारधाराओ के साथ अपनी बात आप तक साझा कर रहा हु शायद वो जो आप बीते वर्षो में न कर सके हो उसका अफसोश नहीं करे बल्कि पुरे मन से फिर से प्रयास करे  तो निश्चित तौर पर सफलता आपके कदमो में होगी ,इसी आशा और विश्वाश के साथ नए साल की मुबारक बाद समस्त छत्तीसगढ़ की जनता को ,आपका ये साल उर्जा उन्नति और सेहत से भरपूर रहे ईस्वर आपको और आपके परिवार पर कृपा बनाए रखे इसी आशा और विश्वास के साथ पुनः एक बार नय वर्ष की शुभकामनाए

 

सबसे पहले तो आप सभी को मेरी तरफ से इस नव वर्ष के ढेर सारी बधाइयां|

हर साल आता है और हर साल चला जाता है| पर सोचने की बात ये है की हमने हर साल क्या नया किया है| वर्ष प्रतिपदा का महत्व जानना बहुत जरुरी है| जिंदगी में बहुत सारे उतार चढ़ाव आते हैं| जरुरी नहीं है की हर साल हर किसी के लिए अच्छा जाए या हर साल किसी के लिए बुरा जाए| पर इसका मतलब ये बिलकुल भी नहीं है की हम अपने बीते साल को भूल जाएँ| भूलना है तो बस बीते साल की अपनी दुःख और दर्द को|

बीते साल हमने जो भी गलतियां की हैं उससे हमें भूलना नहीं चाहिए |बल्कि उसी से सिख ले कर अपने आने वाले साल को सुधारना है|अगर बीते हुए साल हमारे किसी रिश्तेदार या किसी दोस्त के साथ थोडा मन मुटाव हो गया है तो इस नया साल उससे सुधारने की कोशिश करना चाहिए और अपने रिश्ते को फिर से बनाना चाहिए|

ठीक उसी तरह अगर हमसे अपने किसी भी क्षेत्र में चाहे वो पढ़ाई हो,बिज़नस हो या कोई घरेलु मामलों में कोई भी गलती हुई हो जिसके वजह से हमें या किसी और को कोई नुक्सान या तखलीफ़ हुई हो| तो ये नया साल हमें अपनी गलती को सुधारना चाहिए| ये नया साल बिलकुल सही समय होता है अपनी गलतियों को सुधारने की और अपने मुश्किलों का समाधान धुंडने की| ताकि हमारा आने वाला पूरा साल ख़ुशी से बीते|

नया साल सबके जीवन में नयी खुशियाँ,नयी चाहतें,नयी उमंगें और नयी सोच और उत्साह ले कर आता है| इस दिन को लोग बहुत ख़ुशी और मौज मस्ती के साथ मनाते हैं|पर इसका ये मतलब नहीं की हम सिर्फ वो एक ही दिन (जनुअरी १) को ही मनाएं बल्कि इसका ये मतलब है की ये दिन तो शुरुआत है जब हम अपने अंदर की नकारात्मक भावनाओं को ख़त्म करके एक नयी सोच के साथ एक नए सिरे से जिंदगी में आगे बढ़ें |

नया साल ही वो समय है जब हम अपने अंदर की बुराइयों को ख़त्म करके एक सकारात्मक भाव से सोचें| इस दिन हमें अपने आप से कोई ना कोई अच्छा काम करने का संकल्प करना चाहिए और पुरे साल भर अपने संकल्प को बनाये रखना चाहिए|तभी बन पायेंगे हम एक सफल और कामयाब इंसान| हमें पुरे साल हर किसी को ख़ुशी देना चाहिए|अपने कर्मों और वाणी से किसी के दिल दुखाना नहीं चाहिए| तभी सम्पूर्ण रूप से बन पायेंगे हुम एक अच्छे और खुश इंसान| ले कर आये|इस नए वर्ष के अवसर पर मेरी यही दुआअ है की आप सब को जीवन में ढेर सारी खुशियाँ और सफलता मिले| भगवान् आप सब को एक अच्छे स्वास्थ्य प्रदान करें | एक बार फिर से आप सब को नव वर्ष की ढेर सारी बधाइयां|

धन्यवाद!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *