प्रयागराजः ठंड से थोड़ी राहत, दो दिन बाद दिखी धूप लेकिन शीतलहर का प्रकोप जारी

प्रयागराज
पूरे उत्तर भारत समेत संगम नगरी प्रयागराज में हांड़ कपाने वाली ठंड का कहर लगातार जारी है। संगम नगरी में मंगलवार का अधिकतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 5.8 डिग्री सेल्सियस तक रेकॉर्ड किया गया। सोमवार का न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम 8.6 डिग्री सेल्सियस था।

प्रयागराज में सोमवार का दिन अब तक का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया था। मंगलवार को शहरियों को थोड़ी राहत जरूर मिली लेकिन का प्रकोप अब भी जारी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जिले में बीते 24 घंटे में ठंड से 6 लोगों की मौत भी हुई है। हालांकि, जिला प्रशासन इन मौतों की पुष्टि नहीं कर रहा है। हालात यह हैं कि संगम नगरी में के ने एक दशक पुराने रेकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। ठंड के चलते लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए हैं। रात तो रात दिन में भी सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिल रहा है।

पूरे शहर को धुंध और कोहरे ने अपने आगोश में ले लिया है। ठंड की वजह से लोगों का घरों से निकलना भी मुश्किल हो रहा है। घरों से वही लोग बाहर निकल रहे हैं, जिन्हें किसी जरुरी काम से बाहर जाना पड़ रहा है। ठंड से बचाव के लिए लोग गर्म कपड़े पहनकर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। इसके साथ ही ठंड से बचने के लिए अलाव और गर्म चाय का भी सहारा ढूंढ रहे हैं। ठंड से बचाव के लिए लोगों ने खानपान में भी काफी बदलाव किया है। फिलहाल, हाड़ कंपाती इस ठंड से अगले कुछ दिनों तक लोगों को राहत मिलने की कोई सूरत नजर नहीं आ रही है।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *