महिंद्रा डिपो में चोरी करने वाले 5 कर्मचारी अरेस्ट

Bएनबीटी न्यूज, मुरादनगर

Bमहिंद्रा डिपो में हुई लाखों रुपये की चोरी का खुलासा कर पुलिस ने 5 कर्मचारियों को अरेस्ट किया है। उनके कब्जे से 50 हजार की नकदी और एक लाख की कीमत का सामान मिला है। सीओ सदर अंशु जैन ने बताया कि सोमवार रात को पुलिस सदरपुर मार्ग स्थित रेलवे फाटक पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान 5 लोग संदिग्ध जाते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का इशारा किया तो भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर उन्हें दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में उन्होंने अपने नाम रवि, अंकित, विवेक, विशाल और मोहित बताए हैं। सभी महेंद्रा डिपो में नौकरी करते हैं और वह पिछले 2 महीने से स्पेयर पार्ट्स की चोरी कर रहे थे।

B2 दिन में हुआ वारदात का खुलासा

Bसीओ ने बताया कि 29 दिसंबर को महिंद्रा डिपो के इंचार्ज मनोज शर्मा ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने 2 दिन के अंदर चोरी की वारदात का खुलासा कर 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक ओपी सिंह ने बताया कि इस मामले में 2 टीमें लगाई गई थीं। इसमें वर्धमानपुरम चौकी प्रभारी पम्मी चौधरी को लगाया गया था।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *