पुलिस ने किए सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध

एनबीटी न्यूज, हापुड़ : नए साल पर जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध किए हैं। थानेदारों को देर रात तक गश्त और चेकिंग करने का निर्देश दिया गया है। सड़क पर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। एसपी संजीव सुमन ने बताया कि थाना प्रभारी अपने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने का काम करेंगे। शराब पीकर सड़कों पर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बस स्टैंड, शिक्षण संस्थानों, रेलवे स्टेशन सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस तैनात रहेगी।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *