नोएडा में वांछित अपराधी गिरफ्तर

नोएडा,एक जनवरी (भाषा) नोएडा की थाना सेक्टर 24 पुलिस ने एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। यह बदमाश वर्ष 2013 में एक महिला के हत्या के मामले में फरार चल रहा था। नगर पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने बताया कि थाना सेक्टर 24 पुलिस ने सुबह एक सूचना के आधार पर सेक्टर 34 मेट्रो स्टेशन के पास से अभय कुमार पुत्र मंगेश्वर सिंह को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि उसकी गिरफ्तारी पर मेरठ जोन के आईजी ने 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार बदमाश ने पुलिस को बताया कि उसने सेक्टर 12 में रहने वाली श्रीमती मीरा की वर्ष 2013 में हत्या की थी। आरोपी ने पुलिस को बताया कि मीरा से उसके संबंध थे। मीरा पैसों के लिए उसे ब्लैकमेल कर रही थी इसलिए उससे छुटकारा पाने के लिए उसने ईंट से वार करके उसकी हत्या कर दी थी।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *