दिल्ली का कारोबारी यमुना एक्सप्रेसवे पर कार के अंदर पत्नी व बेटी के साथ मृत मिला

मथुरा, एक जनवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में दिल्ली के रहने वाले एक कारोबारी ने कार में अपनी पत्नी और नाबालिग बेटी की कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी और फिर अपनी भी जान दे दी। यह कार जिले के यमुना एक्सप्रेसवे से मिली है, जहां वे नव वर्ष का जश्न मनाने गए थे। पुलिस ने बुधवार को बताया कि उनका नाबालिग बेटा कार के अंदर से गंभीर रूप से जख्मी हालत में मिला और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि यह घटना तब प्रकाश में आई जब पुलिस के गश्ती वाहन ने वृंदावन कट के पास एक गाड़ी को खड़ा हुआ देखा। इस गाड़ी का नम्बर मथुरा में पंजीकृत था।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *