व्यापारियों ने गोल मार्केट में सफाई रखने का आश्वासन दिया

स, गाजियाबाद : नगर निगम के अफसरों ने गोल मार्केट में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर व्यापारियों के साथ बैठक की। उन्होंने व्यापारियों को दुकान के सामने डस्टबिन रखने और कूड़ा कलेक्शन वाली गाड़ी में ही कचरा डालने को कहा। व्यापारियों ने डस्टबिन लगवाने और मार्केट में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने का आश्वासन दिया। बैठक में सिटी जोनल प्रभारी सुधीर कुमार शर्मा और डॉ. संजीव सिन्हा समेत कई व्यापारी मौजूद रहे।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *