6 महीने पहले चोरी हुई बाइक, 800 रुपये का हुआ चालान

जुलाई में चोरी हुई थी एलएलबी छात्र की बाइक

Bवस, गाजियाबाद : Bकविनगर थाना क्षेत्र में 6 महीने पहले चोरी हुई बाइक का 800 रुपये का चालान कट गया। बाइक जुलाई में चोरी हुई थी, उसमें केस भी दर्ज किया गया। एलएलबी के स्टूडेंट शोएब अली ने बताया कि गुरुवार को उनके पास 800 रुपये का चालान कटने का मेसेज आया। उन्होंने पुलिस पर भी बाइक नहीं ढूंढने का आरोप लगाया। एम ब्लॉक संजयनगर सेक्टर-23 में रहने वाले शोएब की बाइक 24 जुलाई 2019 को घर के बाहर से चोरी हुई थी। इस दौरान उन्होंने कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में एफआर भी लगाई दी, लेकिन बाइक नहीं मिली। उन्होंने बताया कि गुरुवार को उनके मोबाइल पर चालान कटने का मेसेज आया। इसमें बाइक पर 3 लोग बिना हेलमेट के चलने की जानकारी दी गई और 800 रुपये जमा करने को कहा गया।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *