दनकौर क्षेत्र में पुलों पर लगे रिफ्लेक्टर

एनबीटी इम्पैक्ट

एस, दनकौर : खेरली नहर पर हुए हादसे को देखते हुए क्षेत्र के पुलों पर संबंधित विभाग ने रिफ्लेक्टर लगवा दिए हैं। पुल पर रिफ्लेक्टर न लगे होने से लोगों को अंधेरे में पुल नहीं दिखता था। इसी के चलते 29 दिसंबर की रात दनकौर क्षेत्र में खेरली नहर में कार गिर गई थी। कार में 11 लोग सवार थे। 5 लोगों को तो पुलिसकर्मियों ने बचा लिया था, जबकि 6 की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद क्षेत्र के पुलों की स्थिति को लेकर एनबीटी ने 1 जनवरी को खबर प्रकाशित की थी। जिसके बाद सिंचाई व पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों ने क्षेत्र के अधिकांश पुलों पर रिफ्लेक्टर लगवा दिए हैं। दनकौर कोतवाल अखिलेश प्रधान ने बताया कि क्षेत्र के पुलों पर रेलिंग और रिफ्लेक्टर नहीं लगे थे। उन्होंने भी इस संबंध में उन्होंने डीएम से शिकायत की थी।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *