पीआरवी 1875 बनी प्रदेश की सर्वोत्तम पीआरवी

एस, दनकौर: खेरली नहर में कार गिरने के हादसे में 5 लोगों को बचाने वाली 1875 पीआरवी को जनवरी माह की प्रदेश की सर्वोत्तम पीआरवी चुना गया है। बता दें कि 29 दिसंबर की रात अर्टिगा कार खेरली नहर में गिर गई थी। जिसमें 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि 5 लोगों को मौके पर पहुंचे 1875 पीआरवी पर तैनात पायलट रजनीश चौधरी ने नहर में कूदकर बचा लिया था। इस काम में कमांडर अरुण त्यागी, किरनपाल और सब कमांडर मुनेश कुमार ने भी मदद की थी। इसके चलते 1875 पीआरवी को यूपी की सर्वोत्तम पीआरवी चुना गया है।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *