'महिला आयोग के वॉट्सऐप नंबर 6306511708 पर करें शिकायत'

एनबीटी न्यूज, हापुड़

महिला आयोग की उपाध्यक्ष व बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की संयोजक सुषमा सिंह ने कहा कि कुछ अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर लिंग निर्धारण संबंधी केस पाए गए हैं। उन्होंने जिले में संचालित 62 अल्ट्रासाउंड सेंटरों की जांच पुलिस से भी कराने को कहा।

शुक्रवार को मेरठ रोड स्थित सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में महिला उत्पीड़न पर अधिकारियों से बात करते हुए सुषमा ने कहा कि पीड़ित महिला आयोग के वॉट्सऐप नंबर 6306511708 पर समस्याओं से अवगत करा सकते हैं। यह नंबर शनिवार व रविवार को बंद रहता है। उन्होंने कहा कि हर महीने के पहले बुधवार को महिला जनसुनवाई निर्धारित की गई है। महिला पोर्टल पर बलात्कार के मामलों में पीड़िता को न्याय और सरकारी सहायता नहीं मिल पाने के मामले सामने आ रहे हैं। इसकी वजह स्वास्थ्य विभाग की ओर से मेडिकल रिपोर्ट देने में लापरवाही व पीड़िता का बैंक खोलने में देरी की जाती है। उन्होंने बुजुर्गों के वेरिफिकेशन के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिए।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *