10 बड़े बकाएदारों के यहां कुर्की का नोटिस चस्पा

नगर संवाददाता, गाजियाबाद:

बड़े बकाएदारों की संपत्ति की कुर्की करने के लिए अब नगर निगम ने नोटिस चस्पा अभियान शुरू कर दिया है। सिटी जोन एरिया में जोनल प्रभारी सुधीर शर्मा की अगुवाई में 10 बड़े बकाएदारों के खिलाफ कार्रवाई कुर्की का नोटिस चस्पा किया है। निगम को इस बार हाउस टैक्स वसूली के लिए 188 करोड़ रुपये का लक्ष्य दिया गया है। नगर निगम काफी कोशिश के बाद मात्र 110 करोड़ रुपये ही टैक्स वसूल पाया है। टारगेट हासिल करने के लिए अभी नगर निगम को 78 करोड़ रुपये की जरूरत है। टारगेट हासिल करने के लिए नगर निगम के पास अब केवल 31 मार्च तक का समय बचा है।

B14 को कुर्की होगीB

नगर आयुक्त दिनेश चंद्र सिंह ने बताया कि जो भी नगर निगम का बकाया नहीं देगा उनके खिलाफ सीधी कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। इसी के चलते अब सिटी जोन में 14 को इस सीजन की पहली बार संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई होगी। कुर्की की यह कार्रवाई करने के लिए ही पहले ही 10 बड़े बकाएदारों के प्रतिष्ठानों पर कुर्की नोटिस चस्पा कर दिया गया है।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *