
B- कांग्रेस व सपा ने आम आदमी पार्टी की जीत पर दी अपनी प्रतिक्रिया, कहा-
– बीजेपी का कहना है कि महंगाई में राहत का फॉर्मूला ‘आप’ के काम आया B
Bनगर संवाददाता, गाजियाबाद: B
दिल्ली विधान सभा चुनाव में एक बार फिर से बीजेपी की रणनीति कामयाब नहीं हो सकी। कांग्रेस इस चुनाव में खाता तक नहीं खोल सकी। आप की सियासी रणनीति दिल्ली में कामयाब रही। गैर बीजेपी दलों के नेताओं का कहना है कि दिल्ली चुनाव के आए परिणाम से साफ हो गया कि सत्ता में आने के लिए जुमले नहीं चलेंगे, काम करके जो दिखाएगा वह सरकार ही सत्ता में वापसी कर सकेगी। वहीं बीजेपी का कहना है कि महंगाई के दौर में अरविंद केजरीवाल के प्रलोभन के मुद्दों ने आप को जीत दिलाई है।
Bकांग्रेस-
Bजिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष बिजेंद्र यादव का कहना है कि दिल्ली के लोगों ने नकारात्मक राजनीति कर रही बीजेपी को करारा जवाब दिया है। यहां के लोगों ने बीजेपी नेताओं के जुमलों पर विश्वास नहीं किया। उन्होंने आप के काम पर वोट किया है। उनका यह भी कहना है कि दिल्ली के विधान सभा चुनाव ने एक मेसेज दिया कि विकास बोलता है। बीजेपी सहित सभी पार्टियों को अब इसे समझना होगा।
Bएसपी-B
एसपी के जिला अध्यक्ष राशिद मलिक ने कहा कि बीजेपी देश को जाति धर्म में बांटने वाली राजनीति करती है। दिल्ली की जनता ने बीजेपी को पूरी तरह से नकार दिया। लोगों ने विकास पर वोट दिया है। उनका मानना है कि इस चुनाव से देश की राजनीति पर भी असर पड़ेगा। जो पार्टी धर्म व नफरत की राजनीति करती है अब उन्हें अपनी रणनीति बदलनी पड़ेगी।
Bबीजेपी-B
बीजेपी के पूर्व महानगर अध्यक्ष मान सिंह गोस्वामी का मानना है कि अरविंद केजरीवाल को महंगाई के दौर में राहत देने के मुद्दे के आगे बीजेपी सहित तमाम पार्टियों की रणनीति फेल हो गई। महंगाई का जमाना है, ऐसे में केजरीवाल सरकार ने फ्री पढ़ाई, फ्री बस सफर, बिजली और पानी फ्री की जो रणनीति चली, वह काफी कारगर साबित हुई। उनका कहना है कि राष्ट्रीय मुद्दों का विधान सभा चुनाव में प्रयोग फेल हुआ है। बीजेपी को दिल्ली में भी स्थानीय मुद्दों पर ही चुनाव लड़ना चाहिए था।
Bआप-
Bयूपी प्रदेश प्रवक्ता तरुणिमा श्रीवास्तव ने कहा कि दिल्ली की जनता ने आप को जिताकर सच्ची देशभक्ति का तोहफा दिया है। जो लोग हिन्दू-मुसलमान, भारत-पाकिस्तान कहकर नफरत की राजनीति कर रहे थे, उसे दिल्ली के लोगों ने नकार दिया। बीजेपी ने प्रभु हनुमान का बहुत अपमान किया है। आज इसकी उन्हें सजा मिली है। दिल्लीवालों ने पूरे देश को सबक दिया है कि जो दल विकास करेगा और आम लोगों के सुख में सहभागी बनेगा, उसे ही जीत दिलाएंगे।
Source: International