छात्रा को अगवा करने की दी धमकी

एनबीटी न्यूज, गाजियाबाद

विजयनगर क्षेत्र में रहने वाली एक नौवीं कक्षा की दिव्यांग छात्रा को एक अज्ञात कॉलर अगवा करने की धमकी दे रहा है। आरोपित ने छात्रा के पिता और भाई को भी जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित परिवार ने थाने में शिकायत करके कार्रवाई की मांग की है।

विजयनगर थानाक्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि उनकी बेटी पैरों से दिव्यांग है और एक कॉन्वेंट स्कूल में नौवीं क्लास में पढ़ती है। कुछ दिनों से अज्ञात व्यक्ति नंबर बदल-बदलकर उनके फोन पर कॉल कर रहा था। 7 फरवरी को फोन आया तो उनके बेटे ने उठाया। कॉलर ने बेटी का नाम लेकर बात कराने को कहा। आरोपित से नाम पूछते ही उसने धमकी देनी शुरू कर दी। दूसरी बार कॉल आई तो नहीं बात कराने पर पूरे परिवार को मारने की धमकी और बेटी को घर से उठा ले जाने की बात कही। एसएचओ नागेंद्र चौबे ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *