कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे ग्रेनो, आज दिल्ली कूच के लिए दिए निर्देश

विस, ग्रेटर नोएडा

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू शुक्रवार रात ग्रेनो पहुंचे। उन्होंने सेक्टर अल्फा 1 में हुई बैठक में कहा कि शनिवार को दिल्ली के रामलीला ग्राउंड में होने वाली भारत बचाओ रैली में अधिक से अधिक लोग पहुंचें। जिस तरह से हमारे देश में बेरोजगारी बढ़ रही है और किसानों की फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। उससे आने वाले समय में अराजकता होगी। देश और प्रदेश में महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है। इन मामलों को लेकर दिल्ली में सोनिया गांधी के नेतृत्व में भारत बचाओ महारैली का आयोजन हो रहा है। इस मौके पर पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज चौधरी, प्रदेश महासचिव वीरेंद्र सिंह गुड्डू, प्रदेश सचिव विदित चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र नागर मौजूद रहे।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *