शख्स को कोर्ट में पेश नहीं करने पर जेल अधीक्षक को नोटिस

एनबीटी न्यूज, गाजियाबाद : दुष्कर्म मामले में शख्स को पेश नहीं करने एससी/एसटी कोर्ट के न्यायाधीश मलखान सिंह ने डासना जेल के अधीक्षक को नोटिस जारी किया है। अदालत ने उनसे पूछा है कि आप पर जुर्माना क्यों न लगाया जाए? कविनगर थाना क्षेत्र में बच्ची से दुष्कर्म मामले में महेंद्र नाम का शख्स डासना जेल में बंद है। महेंद्र की कोर्ट में पेशी नहीं होने की वजह से पीड़िता का बयान दर्ज नहीं हो पाया। पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता नरेश यादव ने कोर्ट में अर्जी दायर कर कहा था कि आए दिन जेल में बंद आरोपितों को समय पर कोर्ट में पेश नहीं किया जाता है जिसकी वजह से कोर्ट की कार्रवाई प्रभावित होती है। इस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने नोटिस जारी किया। मामले में अगली सुनवाई 16 जनवरी को होगी।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *